साईस कॉलेज दुर्ग में स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी, 22 जून तक होगा एडमिशन

Spread the love

दुर्ग, 17 जून 2026। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साईस कॉलेज), दुर्ग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर अथवा कॉलेज की वेबसाइट पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 22 जून 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के समय विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं की मूल अंकसूची, छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विद्यालय से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ की नियंत्रक डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने जानकारी दी कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विषयवार समितियों का गठन किया गया है। प्रवेश कार्य कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से महाविद्यालय के शहीद वीर नारायण सिंह सभागार में संपादित किया जाएगा।

विषयवार प्रवेश समिति संयोजक

  • बी.ए. – डॉ. मीना मान
  • बी.कॉम. – डॉ. सुमीत अग्रवाल
  • बी.एससी. गणित समूह – डॉ. प्राची सिंह
  • B.Sc. बायो समूह – डॉ. नीरू अग्रवाल
  • बीसीए – डॉ. सनत साहू
  • पीजीडीसीए – डॉ. राकेश तिवारी
  • बायोटेक्नोलॉजी – डॉ. श्वेता पाण्डेय
  • माइक्रोबायोलॉजी – डॉ. रेखा गुप्ता

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं।

प्रथम मेरिट सूची कटऑफ (प्रतिशत)

वर्गबी.ए.बी.कॉम.बीएससी कंप्यूटर साइंसबीएससी आईटीबीएससी गणितबीसीएबीएससी बायो
सामान्य70.0277.0688.0386.0878.0881.0285.02
ओबीसी63.0072.0686.0884.0469.0878.0083.00
अनुसूचित जाति43.0655.0084.0472.0468.0266.0650.04
अनुसूचित जनजाति48.0048.0078.0877.0458.9171.0474.02

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। समय सीमा के बाद रिक्त सीटों के लिए अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?