
मुंबई। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने 124.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर 100 करोड़ क्लब में अपनी मजबूत जगह बना ली है।
दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन लगभग 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो शनिवार के 10.25 करोड़ रुपये की तुलना में बेहतर रहा। दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर कहानी फिल्म की सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है।
10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन – 14.00 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन – 22.50 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन – 28.50 करोड़ रुपये
- चौथा दिन – 8.75 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन – 9.50 करोड़ रुपये
- छठा दिन – 6.75 करोड़ रुपये
- सातवां दिन – 6.00 करोड़ रुपये
- आठवां दिन – 5.50 करोड़ रुपये
- नौवां दिन – 10.25 करोड़ रुपये
- दसवां दिन – 12.75 करोड़ रुपये
कुल नेट कलेक्शन – 124.50 करोड़ रुपये
‘द ओडिसी’ के बावजूद मजबूत प्रदर्शन
हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की रिलीज के बावजूद ‘धमाल 4’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। दोनों फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद ‘धमाल 4’ को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन और भी प्रभावशाली हो सकता है।


