
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में आज सुबह बस पलटने से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दल्लीराजहरा थाने के शिकारीटोला के पास हुआ है। यहां रायपुर से बीजापुर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे।