छत्तीसगढ़ शासन
राज्य प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों के तबादले
दिनांक: 15 अप्रैल 2025
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है:
- विनायक शर्मा – महाप्रबंधक, छग संवाद, नवा रायपुर से स्थानांतरित होकर अपर कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त किए गए हैं।
- ममता यादव – संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित होकर संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर नियुक्त की गई हैं।
- माधुरी सोम ठाकुर – उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर से स्थानांतरित होकर संयुक्त कलेक्टर, कोरबा नियुक्त की गई हैं।
- स्निग्धा तिवारी – संयुक्त कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से स्थानांतरित होकर संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा नियुक्त की गई हैं।
- अशोक कुमार मार्बल – डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर से स्थानांतरित होकर डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ नियुक्त किए गए हैं।
- गीता रायस्त – डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम से स्थानांतरित होकर उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग, जगदलपुर नियुक्त की गई हैं।