कायस्थ सभा दुर्ग द्वारा वृध्दाश्रम में जन सेवा के अंतर्गत स्वल्पाहार वितरित

Spread the love

कायस्थ सभा, दुर्ग द्वारा पुलगांव रोड स्थित दुर्ग वृध्दाश्रम में जन सेवा के अंतर्गत वृध्दजनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। यह जानकारी देते हुए कायस्थ सभा, दुर्ग के अध्यक्ष राजेश महाजीर प्रसाद श्रीवास्तव तथा सचिव सुमीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि इस स्वल्पाहार वितरण कार्यक्रम के दौरान वृध्दाश्रम में उपस्थित सभी वृध्दजनों के स्वास्थ्य का हाल चाल भी पूछकर उनकी आवश्यकताओं संबंधी जानकारी कायस्थ सभा, दुर्ग के सदस्यों द्वारा प्राप्त की गयी। कायस्थ सभा द्वारा आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम के अगले चरण में वृध्दाश्रम के बुजुर्गों द्वारा बतायी गयी आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी।

कायस्थ सभा, दुर्ग के संयोजक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव बक्शी ने बताया कि कायस्थ सभा की नवगठित कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया गया है, कि समाज के अभाव ग्रस्त पुरूष अथवा महिला की आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक रूप से सहायता के साथ-साथ अन्य समाज के अभाव ग्रस्त लोगों का ध्यान रखते हुए उनकी हर संभव मदद की जायें। आज का स्वल्पाहार वितरण कार्यकम इसी श्रृंखला की पहली कड़ी थी। अगले चरण में समाज के विभिन्न वर्गों के गरीब लोगों हेतु ठंड के मौसम में कंबल एवं भोजन वितरण आयोजन का कार्यकम है। तृतीय चरण में वृध्दजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर चित्रगुप्त भवन, कसारीडीह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण, डायबिटीज संबंधी परामर्श तथा रक्त परीक्षण शामिल है।

आज वृध्दाश्रम में आयोजित स्वल्पाहार वितरण समारोह में संयोजक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव अध्यक्ष, राजेश महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बक्शी एवं संजय वर्मा, सचिव पुनीत श्रीवास्तव, भवन प्रभारी असित श्रीवास्तव, प्रशांत बक्शी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संतोष सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य सचिन श्रीवास्तव, श्रीमती योगिता श्रीवास्तव, श्री पीयूष श्रीवास्तव, प्रियांश खरे सहित बड़ी संख्या में कायस्थ जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?