
डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के अर्थशास्त्र विभाग में विगत दिनों स्नातकोत्तर छात्र परिषद गठन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ । यह आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर के दिशा निर्देश तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.आर. आर .कोचे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के बाद अतिथियों के स्वागत के साथ कर किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. आर.आर. कोचे के द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ गठित परिषद छात्रों के नाम की घोषणा किया गया एवं मनोनीत छात्रों को शुभकामनाएं दिए।
परिषद गठन में एम .ए.प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों में प्रवीणता के आधार पर पदाधिकारी का मनोनयन किया गया कार्यक्रम में (एम. ए.तृतीय सेमेस्टर) की छात्रा तीजेश्वरी साहू को परिषद का अध्यक्ष तथा (एम .ए .प्रथम सेमेस्टर )की छात्रा ओमशांति साहू को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया । इसी क्रम में योगेश्वरी पटेल( एम ए तृतीय सेमेस्टर) को सचिव, डोमेश्वरी साहू में( एम ए प्रथम सेमेस्टर )को सह – सचिव तथा निकिता धुर्वे (एम .ए. तृतीय सेमेस्टर) कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई ।परिषद
के कार्यकारिनी सदस्य के रूप में भूमिका सेन, अर्शिया शेख ,पूर्णिमा साहू ,लोकेश्वरी साहू ,दीपक नेताम भूपेश साहू ,सागर साहू एवं विकास साहू को नामांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी नव मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्यों को प्राचार्य डॉ.प्रदीप कुमार जाम्बुलकर द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया एवं शपथ दिलाया गया तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियो के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी गई । इस अवसर पर वाणिज्य विभाग से अतिथि सहायक प्रध्यापक पुर्वेश बांधव द्वारा छात्र परिषद गठन के महत्व को साझा करते हुए ,विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया । स्नातकोत्तर छात्र परिषद गठन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव जागृत हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मनीषा भेड़िया के द्वारा किया गया। इस आयोजन में एम .ए .अर्थशास्त्र के समस्त छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

