
दुर्ग। कायस्थ सभा, दुर्ग द्वारा कसारीडीह स्थित चित्रगुप्त सांस्कृतिक भवन में भाई दूज के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त का पूजन कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस पूजन में मुख्य जजमान के रूप में श्री समर्थ श्रीवास्तव एवं श्रीमती रंजना श्रीवास्तव उपस्थित थे। पंडित सतीश महाराज द्वारा कराये गये भगवान चित्रगुप्त की पूजन के दौरान कायस्थ सभा, दुर्ग के लगभग 150 से अधिक कायस्थ जन उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए कायस्थ सभा, दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेश महावीर प्रसाद श्रीवास्तव तथा सचिव श्री सुमीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि भाई दूज के अवसर पर चित्रगुप्त भगवान की पूजन के तत्काल पश्चात् कायस्थ सभा, दुर्ग की नवनिर्वाचित तथा नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि, नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत रायपुर के जिला कार्यकम प्रबंधक, श्री मनीष मेजरवार थे। अपने संबोधन में श्री मनीष मेजरवार ने कायस्थों के कलम, दवात पूजा के महत्व का विस्तार से विश्लेषण किया तथा कहा कि समाज में हर वर्ग जैसे पुरूष, महिला एवं युवाओं को पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए।
आज शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष श्री राजेश महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव बक्शी, उपाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन श्रीवास्तव श्रीमती भारतो वर्मा, श्री संजय वर्मा, सचिव श्री सुमीत श्रीवास्तव, सहसचिव श्री राहुल श्रीवास्तव, श्री सावन श्रीवास्तव, श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्री संदीप बक्शी, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, श्रीमती श्रध्दा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, सह-कोषाध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव, मंदिर समिति श्री सुकेश कर्ण, श्री चन्द्रहास श्रीवास्तव, श्री रविन्द्र भटनागर, श्री आनंद श्रीवास्तव, श्री समर्थ श्रीवास्तव, श्री आलोक श्रीवास्तव तथा भवन प्रभारी, श्री प्रशांत बक्शी, श्री असित श्रीवास्तव, श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री सुरभित श्रीवास्तव, श्रीमती अंजना समर्थ श्रीवास्तव, श्री आशीष वर्मा, श्रीमती रेणुका बक्शी, श्री राज नारायण श्रीवास्तव, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री सचिन श्रीवास्तव सहित समस्त पदाधिकारियों ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल पश्चात् कुमारी शुभांगी खरे द्वारा भरत नाट्यम नृत्य, कु पूर्वा श्रीवास्तव द्वारा गायन, श्री राजीव बक्शी एवं श्री यशवंत श्रीवास्तव द्वारा गीतों की प्रस्तुति की सभी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर 1975 में कायस्थ समाज की स्थापना के पुरोधर श्री मणिकांत श्रीवास्तव, श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, निर्मल कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ महिलाऐं एवं पुरूष उपस्थित थे। कायस्थ प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन कर रहे प्रोफेसर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज के विभिन्न उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले जिन लोगों को सम्मानित किया गया। उनमें डॉ श्रीमती निशा श्रीवास्तव, श्री यशवंत श्रीवास्तव, श्रीमती अंकिता वशिष्ठ श्रीवास्तव, कु वर्तिका श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, पूर्वा श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, मोहित वर्मा, अनुभा वर्मा, शिवांगी खरे, दर्शिता श्रीवास्तव, अन्वित श्रीवास्तव, संस्कृता श्रीवास्तव शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव बक्शी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
