डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में “सेवा संकल्प अभियान” एवं NSS स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

दुर्ग। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 दुर्ग छत्तीसगढ़ में “सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय क्रमशः मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत @ 2047 तथा दिनांक 24/9/2026 को राष्ट्रमंडल / भारत मंडल थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में श्रेया पांडे ने प्रथम स्थान भूमि साहू, कुमकुम पटेल ने द्वितीय स्थान एवं तृप्ति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, चित्रकला प्रतियोगिता में तृप्ति वर्मा ने प्रथम स्थान भूमि साहू, भूमिका साहू ने द्वितीय स्थान एवं निधि देशलहरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, एवं रंगोली प्रतियोगिता में विधि वर्मा ने प्रथम पद्मिनी साहू ने द्वितीय एवं भूमि साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा
24 सितम्बर ” NSS स्थापना” दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.शीला विजय मैडम,डॉ. मनीष कालरा सर एवं डॉ. शैलेंद्र ठाकुर सर के द्वारा NSS का महत्व एवं विवेकानंद जी के किए गए सेवाभाव और देश,समाज के प्रति कर्तव्यों को पालन करने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन NSS प्रभारी डॉ दिनेश देवांगन एवं रेणु वर्मा के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, NSS /NCC एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?