साइंस कॉलेज दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

Spread the love

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग के शहीद वीरनारायण सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार साहू ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इस पूरे भव्य आयोजन की कमान कार्यक्रम संयोजक डॉ. मीना मान के हाथों में रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संपादन हुआ।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका और महत्व को समझाया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों की रही धूम: स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा कई शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं:
सांस्कृतिक कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ‘पंथी’ और ‘बारहमासी गीत’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के गायन ने समां बांध दिया।


शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम: सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति पर प्रभावशाली कविता पाठ किया गया। साथ ही, मतदाता जागरूकता पर एक जीवंत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
वरिष्ठ प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति:इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. अनुपमा कश्यप, डॉ. मर्सी जॉर्ज, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, डॉ. श्रीराम कुंजाम, डॉ. अंबरीश त्रिपाठी, डॉ. मोतीराम साहू, डॉ. प्रशांत दुबे सहित सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि व्याख्याता निखिल देशलहरा, राधिका साहू आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
250 से अधिक लोगों ने की सहभागिता:कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक दिलेश कुमार, वेदप्रकाश, पंकज , मनीष,कमलेश,पारसमणी,प्रशांत,मोरध्वज, सतेक कुमार, रितिक कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, यागिनी देवांगन, हरीश साहू, द्रविण कुमार, किशन, आंचल, तोमेश्वरी, निहारिका, खुशबू, डुरीना, भावना आदि सहित दलनायक ईशान यादव, राधिका साहू, मुस्कान आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं सहित लगभग 250 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के समापन पर सह-कार्यक्रम अधिकारी सुदेश साहू द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों और स्वयंसेवकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?