
राजनांदगांव, । शासकीय शिवनाथ साइंस कॉलेज, राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के स्वयंसेवकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में रासेयो अधिकारी डॉ. एस. आर. कन्नौजे ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, दर्शन, रासेयो बैज, डायरी लेखन, नियमों तथा नियमित एवं विशेष शिविर गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रासेयो के स्लोगन, गीत एवं विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों के महत्व से भी स्वयंसेवकों को अवगत कराया।
प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे ने कहा कि “रासेयो व्यक्ति के चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा का अनुभव प्राप्त होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से रासेयो की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को डॉ. ए. एन. माखीजा, डॉ. फुलसोराजेश पटेल, अनिल चंद्रवंशी, गुणवंता खरे एवं पुण्यप्रदा सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने रासेयो के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित होने की बात कही।
इस अवसर पर रासेयो दलनायक मोहित साहू, मिथलेश साहू, संकेत साहू, कन्हैया, खुशी निषाद सहित बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रासेयो की गतिविधियों से परिचित कराते हुए समाज सेवा के प्रति प्रेरित करना रहा।
