*विधायक ललित चन्द्राकर ने दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर को प्रदान की बैटरी चलित ट्राइसिकल* *”दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता” – ललित चन्द्राकर*

Spread the love

*बेलौदी/दुर्ग।* छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आज ग्राम बेलौदी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चन्द्राकर जी ने समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम नगपुरा निवासी दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर पिता श्री दशरु राम ठाकुर को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा, _”आज भाई संतोष कुमार ठाकुर जी को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि इस ट्राइसिकल से संतोष जी का जीवन आसान होगा और वे आत्मसम्मान के साथ अपने कार्यों को कर सकेंगे। यही सुशासन का असली उद्देश्य है – हर चेहरे पर मुस्कान लाना।”_

आगे श्री चन्द्राकर ने कहा, _”माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सुशासन तिहार का उद्देश्य ही यही है कि शासन की योजनाएं जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचे। दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”_

*ट्राइसिकल पाकर खिल उठा दिव्यांग का चेहरा* 
बैटरी चलित ट्राइसिकल पाकर दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने विधायक श्री ललित चन्द्राकर एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्राइसिकल से अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से कर पाएंगे।

*इस अवसर पर ये रहे उपस्थित* 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू जी, सभापति श्री जितेंद्र यादव जी, जिला मंत्री श्री गिरीश साहू जी, बेलौदी सरपंच श्रीमती जामवंती देशमुख जी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री ओमेश्वर राजू यादव जी, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र ठाकुर जी, श्री गिरेश्वर देशमुख जी, श्री नंदू निर्मलकर जी, श्री प्यारे राम साहू जी, श्री संतोष साहू जी, सरपंच डॉ. श्री नरेंद्र निषाद जी, सरपंच श्रीमती संतोषी साहू जी, श्री राम कुमार निषाद जी, जनपद सीईओ श्री रूपेश पांडेय जी, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गौरव मिश्रा जी एवं तहसीलदार श्री वसुमित्र दीवान जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?