हॉस्टल में 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप…..

Spread the love

कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के एक सरकारी हॉस्टल की 5 छात्राओं ने फिनाइल पी लिया। उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की जानकारी होते ही हॉस्टल में हड़कम्प मच गया और इन सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। कुछ घंटे के उपचार उपरांत इन्हें छुट्टी दे दी गई और परिजन अपने साथ ले गए।

यह मामला पोड़ी बीईओ कार्यालय के सामने स्थित एकलव्य हॉस्टल (छात्रावास) का है। हॉस्टल में मोबाइल चलाने की बात को लेकर एक ही कक्षा की 5 छात्राओं में आपसी विवाद हुआ था। एक छात्रा को मोबाइल चलाते हुए पकड़ लेने पर उसे फटकारा गया तो उसने दूसरी छात्राओं का हवाला दिया और इस तरह यह छात्राएं आपस में ही लड़ पड़ी। कुछ देर बाद इन्होंने एक-दूसरे से क्षुब्ध हो कर आत्मघाती कदम उठाने की गरज से फिनाईल का सेवन कर लिया।

घटना के होते ही हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में छात्राओं को उल्टी कराने की कोशिश की गई। दो छात्राओं की हालत सामान्य हुई तो इन्हें छोड़कर शेष तीन छात्राओं को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यहां रात भर इन्हें भर्ती रखा गया और दूसरे दिन हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी छात्राओं के परिजनों को दे दी गई थी जो अस्पताल पहुंचे थे और डिस्चार्ज होने के बाद इन्हें अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?