प्रेमी की हैवानियतः शादी का झांसा देकर पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर रास्ते से हटाने प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर ले ली जान

Spread the love

महासमुंद 25 मार्च 2026। महासमुंद जिले में एक गर्भवती युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूकबधिर युवती का आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध था। जिसने शादी का झांसा देकर युवती को गर्भवती कर दिया था। लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसकी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात बसना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 24 मार्च की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले की पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से लगभग 150 मीटर दूर एक खेत में मिला। मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची। हत्या की इस वारदात को सुलझाने लिए मौके पर FSL टीम और डाग स्क्वाड की मदद ली गयी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही युवक लोकनाथ पटेल से युवती का प्रेम प्रसंग था। मृतका गर्भवती थी और वह आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने लोकनाथ पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से शादी नहीं करना चाहता था और बदनामी के डर से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि 23 मार्च की रात वह युवती को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया। जहां उसने पास पड़े पत्थर से युवती के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?