धनोरा में अंतरराष्ट्रीय सूफी गायक डॉ. सुरेश ठाकुर का भव्य कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक अंतरराष्ट्रीय सूफी भजन गायक डॉ. सुरेश ठाकुर ने अपनी मंडली के साथ भजन-कीर्तन की शानदार प्रस्तुति दी। उनके भजनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सोमवार को दरबार में पंचमी के अवसर पर कलश चढ़ावा का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न किया गया। दरबार से जुड़े श्री लक्ष्मण बाबा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार रात्रि 8 बजे से सैलेन्दीरी पटेल सेवा भजन मंडली, सिवनी मोवा (रायपुर) की महिला मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी।
इसके साथ ही गुरुवार को शाम 4 बजे महाअष्टमी हवन का आयोजन किया जाएगा तथा शुक्रवार को शाम 4 बजे ज्योति विसर्जन एवं शोभायात्रा के साथ गली भ्रमण किया जाएगा।
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से गुलाब साहू एवं हेमंत साहू की मंडली द्वारा माता सेवा भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। दरबार में स्थापित जोत-जवारा के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु सुबह से रात्रि 10 बजे तक पहुंच रहे हैं और पूरे नौ दिनों तक क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
इस आयोजन को सफल बनाने में दरबार समिति के श्री विनोद साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू, बबलू, गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन, बाबूलाल साहू, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, योगेश साहू, गुलाब साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, दिनेश साहू, मारियल साहू, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच दिनेश यादव, रामू यादव, ओमकार साहू, टीकम, गुमान साहू, उमेश साहू, सुंदर सपरे, चंद्रकांत देवांगन, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, सुनील पेटर, मुन्ना गंधर्व सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन कौशिल्या सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, संगीता सपरे, उपसरपंच टिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, नीरा साहू, गीता देवांगन, मंजू साहू, पुष्पा देवांगन, दुर्गा साहू सहित अनेक महिलाओं की भी सराहनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?