
दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में 9 मार्च 2026 को महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रजनी रजक रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अपर संचालक (उच्च शिक्षा) दुर्ग एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने की।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विधि यादव, सुरेंद्र रजक और सुनीता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पौधे भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत सभी महिला प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए निवेदिता मुखर्जी ने कहा कि आज की महिलाएँ निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर समाज में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर ने कहा कि आज महिलाएँ चूल्हे से चाँद तक पहुँच चुकी हैं और उनकी उपलब्धियाँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्य अतिथि रजनी रजक ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने कहा कि महाविद्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारी नारी सशक्तिकरण की सजीव मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएँ पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों को भी समर्पण और दक्षता से निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा यामिनी नेताम ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित
