अर्जुंदा महाविद्यालय में रैखिक बीजगणित एवं मैट्रिसेस पर प्रभावशाली अतिथि व्याख्यान आयोजित

Spread the love

अर्जुंदा, 21 फरवरी 2026।
शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में दिनांक 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे “Application of Linear Algebra and Matrices” विषय पर एक प्रभावशाली अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैखिक बीजगणित एवं मैट्रिसेस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना था।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. समीर दाशपुत्रे, सहायक प्राध्यापक, शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई थे। उन्होंने अपने संबोधन में रैखिक बीजगणित एवं मैट्रिसेस के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को सरल एवं प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, डेटा विश्लेषण एवं भौतिकी जैसे क्षेत्रों में इनका व्यापक उपयोग होता है। विद्यार्थियों ने व्याख्यान को अत्यंत रुचिपूर्ण पाया तथा विषय से संबंधित नवीन जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री मोहित कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष श्री त्रिदेव ठाकुर एवं भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
मंच संचालन का दायित्व डॉ. जयनेंद्र श्रीवास एवं सुश्री अंबालिका चौहान द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?