विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: “व्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन करना” थीम पर आयोजन

Spread the love

रिसाली। विश्व एड्स दिवस 2025 के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में संस्था प्रमुख डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एड्स जागरूकता एवं रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण से बचाव के उपाय बताना तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था।

कार्यक्रम का सफल संयोजन सतीश कुमार गोटा एवं डॉ. ममता ने किया। इस दौरान डॉ. ममता ने छात्र-छात्राओं को एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए बताया कि सुरक्षित व्यवहार, जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और सही जानकारी एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।

वहीं डॉ. सतीश कुमार गोटा ने एड्स की रोकथाम, संक्रमण के वास्तविक कारणों और इससे जुड़े मिथकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जागरूक किया तथा कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज को संवेदनशीलता, सहानुभूति और सम्मानपूर्ण व्यवहार अपनाना चाहिए। भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार उनके जीवन को और अधिक कठिन बना देता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। विश्व एड्स दिवस की थीम “व्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन करना” को सार्थक करते हुए कार्यक्रम ने युवाओं में जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?