रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर 2025 को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है। दर्शकों की सुविधाओं, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। वहीं सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

रायपुर, 2 दिसंबर 2025।राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय मुकाबले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा मैच के दौरान खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है।
रायपुर शहर से आने वाले दर्शकों के लिए रूट
रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा–NH-53–सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए नया रायपुर पहुंचेंगे। यहां से चीचा स्टेडियम तिराहा, सांई अस्पताल रोड होकर वे सांई अस्पताल पार्किंग तथा सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम जाएंगे।
ज़्यादा जानें
सबसे अच्छा स्मार्टफ़ोन
व्यापार विकास परामर्श
डिजिटल बैंकिंग कोर्स
स्मार्टफोन
बलौदाबाजार जिला समाचार
साइबर सुरक्षा सेवा
साइबर सुरक्षा सेवाएँ
डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र
साइबर जागरूकता अभियान
मोबाइल
बिलासपुर दिशा से आने वालों के लिए मार्ग
बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक धनेली नाला से रिंग रोड-3 होते हुए विधानसभा चौक, राजू ढाबा जंक्शन, NH-53 via मंदिर हसौद, नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग तक पहुंचेंगे। यहां पर वे परसदा पार्किंग तथा कोसा पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
बलौदाबाजार–खरोरा मार्ग हेतु व्यवस्था
इस मार्ग से आने वाले लोग विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड-3, फिर NH–53, मंदिर हसौद–नवागांव होकर स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करेंगे।
जगदलपुर–धमतरी दिशा से आने वाले दर्शक
धमतरी–जगदलपुर से आने वाले लोग अभनपुर–केंद्रि–उपरवाड़ा–मंत्रालय चौक–कोटराभांठा चौक–सेंध तालाब होते हुए सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
दुर्ग–भिलाई मार्ग से आने वालों के लिए रूट
दुर्ग–भिलाई दिशा से दर्शक टाटीबंध–रिंग रोड-1–पचपेढ़ी नाका–तैलीबांधा तिराहा–NH-53–सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर पहुंचेंगे और निर्धारित पार्किंग का उपयोग करेंगे।
महासमुंद–सरायपाली दिशा से आने वालों के लिए मार्ग
आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होते हुए दर्शक परसदा एवं कोसा पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग
जिनके पास पार्किंग A, B, C, D, E, F, G के पास हैं, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर प्रवेश मार्ग–डॉ. खूबचंद बघेल चौक–कयाबांधा चौक–कोटराभांठा चौक–सेंध सेक्टर 4/10 होकर सीधे स्टेडियम पार्किंग में जा सकेंगे।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि सुचारू व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं
सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में प्रवेश के दौरान निम्न वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी:
- शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर आदि
- बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्य यंत्र
- कुर्सी, स्टूल, छाता, डंडा, हॉकी स्टीक, झंडा
- हथियार, पटाखे, चाकू, तेज धारदार वस्तुएं
- कांच के कंटेनर, खाद्य सामग्री (बच्चों के भोजन को छोड़कर)
- हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज के पैकेट
- लैपटॉप, हैण्डीकैम, लेज़र लाइट, फ्लैश लाइट
- परफ्यूम, स्प्रे, सिरिंज, पेन, गुब्बारे, खिलौने वाली गेंद
- लाउडस्पीकर, सीटी, रेडियो, खतरा पैदा करने वाले संकेत
- प्रचार सामग्री और सभी प्रकार के सिक्के

