साइंस कॉलेज दुर्ग के 95 विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा 2024 में रचा इतिहास

Spread the love

दुर्ग।छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के हाल ही में घोषित परिणामों में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (साइंस कॉलेज, दुर्ग) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में महाविद्यालय के 95 वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जो महाविद्यालय के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 12 विभागों के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में चयन प्राप्त किया है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से महाविद्यालय में नेट/सेट परीक्षा के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी, जिनमें विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रमुख विषयवार चयनित विद्यार्थियों की संख्या निम्नानुसार है:

भौतिक शास्त्र: 13 विद्यार्थी

समाजशास्त्र: 2 विद्यार्थी

वनस्पति शास्त्र: 10 विद्यार्थी

अंग्रेजी: 7 विद्यार्थी

प्राणीशास्त्र: 7 विद्यार्थी

वाणिज्य: 10 विद्यार्थी

गणित: 11 विद्यार्थी

रसायन शास्त्र: 7 विद्यार्थी

अर्थशास्त्र: 5 विद्यार्थी

बायोटेक्नोलॉजी: 2 विद्यार्थी

हिंदी: 6 विद्यार्थी

राजनीति शास्त्र: 2 चयन (एक अतिथि प्राध्यापक सहित)

इतिहास: 7 विद्यार्थी

भूगोल: 9 चयन (एक अतिथि प्राध्यापक सहित)

प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.एन. झा, डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. एच.पी. सिंह सलूजा, प्रो. उपमा श्रीवास्तव, डॉ. एलिजाबेथ भगत, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव सहित समस्त संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं एवं भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?