
दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर की प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु तृतीय मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। लगभग 75 प्रतिशत सीटें भर चुकी है। शेष सीटों पर तृतीय सूची के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेशित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएँ आज 6 जुलाई से आरंभ हो गयी है। आज लगभग सभी संकायों की प्रथम वर्ष की कक्षाएँ आरंभ हो गयी। डॉ. सिंह ने प्रथम सेमेस्टर के प्रवेशित विद्यार्थियों से आग्रह किया है, कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित हों। डॉ. सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर कक्षाओं में प्रवेश हेतु महाविद्यालय के पोर्टल में रजिस्टेशन आरंभ हो चुका है। एम.ए. एमकॉम, एम. एससी, एम.लिब, आदि कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीयन करा सकते है।
महाविद्यालय की स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ नियंत्रक, डॉ. जगजीत कौर सलूजा के अनुसार साईंस कालेज, दुर्ग में अंग्रेजी, हिन्दी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल में एम.ए., एम.कॉम, एम. लिब आईएससी तथा भौतिक, गणित, रसायन, भूगर्भशास्त्र, माइकोबायलॉजी, बायोटेक्नालॉजी, कम्प्यूटर साईस, प्राणी शास्त्र, वनस्पति शास्त्र में एम.एससी की सुविधा उपलब्ध है।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जुलाई तक बी.ए. की 500 सीटों में 329, बी. एससी बायोलॉजी समूह की 525 सीटों में से 320 बी. एससी गणित समूह की 575 सीटों में 288 बी. कॉम. 520 सीट में से 391, बी.सी.ए. की 60 सीटों में से 37 तथा बी.एससी कम्प्यूटर साईस की 100 सीटों में से 59 सीटों पर प्रवेश हो चुका है।
