शादी तय होने के बाद युवती ने की आत्महत्या: मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम, आरोपी गिरफ्तार….जानिए पूरी घटना….

Spread the love

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी तय होने के बाद युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में आरोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी का नाम केशव पटेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम चुहकीमाल है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मृतिका युवती का विवाह मई 2025 में आरोपी केशव पटेल से तय हुआ था। दिसंबर में विवाह होना प्रस्तावित था। शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है। केशव का किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है, जिससे वो शादी करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को रिश्ता तोड़ने का मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा था। इस बात से तनाव में आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

युवती की मौत के बाद आरोपी ने प्रेमिका से की शादी

9 सितम्बर 2025 को अपने निवास में जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद केशव ने उसी युवती से शादी की। जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने के सबूत पाए गए। 17 अप्रैल को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतिका युवती से विवाह तय और बातचीत होती थी। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?