दुर्ग के साइंस कॉलेज के छात्र दीपांशु नेताम को लोकसभा अध्यक्ष से मिलने का मिला अवसर

Spread the love

दुर्ग | 17 अप्रैल 2026

दुर्ग स्थित विज्ञान महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब छात्र दीपांशु नेताम का चयन University Grants Commission (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “Know Your Leader” के लिए हुआ। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 14 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम उच्च शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस चयन प्रक्रिया के तहत MCQ आधारित परीक्षा ली गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विशेष उपलब्धि यह रही कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से प्रतिनिधित्व करते हुए दीपांशु नेताम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समझने का अवसर मिला। साथ ही, दीपांशु नेताम को ओम बिरला से मुलाकात करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, जो उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीपांशु नेताम को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?