शासकीय वी.वाई.टी. पीजी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के अंग्रेजी विभाग द्वारा टी.एस. एलियट की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

दुर्ग। शासकीय वी.वाई.टी. पीजी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के अंग्रेजी विभाग द्वारा 26 सितंबर 2025 को महान आधुनिकतावादी कवि टी.एस. एलियट की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मर्सी जॉर्ज के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने टी.एस. एलियट की प्रमुख कृतियों – “द लव सॉन्ग ऑफ जे. अल्फ्रेड प्रूफ्रॉक”, “द वेस्ट लैंड” सहित उनके काव्य नाटकों और साहित्यिक आलोचनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इसके बाद एम.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने टी.एस. एलियट के जीवन, कृतियों तथा अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में बी.ए. और एम.ए. के सभी अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल एलियट की कविताओं की आधुनिकतावादी विशेषताओं को समझा, बल्कि उनके साहित्यिक दृष्टिकोण से प्रेरणा भी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?