भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल द्वारा अस्थायी पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी
रायपुर, 13 अप्रैल 2025:
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM), जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है, ने “Preparation of Coastal and Marine Biodiversity Resource Management Plan for Nicobar Islands” परियोजना के अंतर्गत अस्थायी (अनुबंध आधारित) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है:
. सं. | पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|---|
1 | कनिष्ठ शोध सहयोगी | 08 |
2 | वरिष्ठ शोध सहयोगी | 06 |
3 | परियोजना वैज्ञानिक – II | 07 |
4 | तकनीकी विशेषज्ञ | 04 |
5 | डाटा एंट्री ऑपरेटर | 02 |
6 | कार्यालय सहायक | 01 |
योग्यता, पात्रता मानदंड आदि की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.iifm.ac.in/vacancies देखें। लिंक 25.04.2025 तक खुला रहेगा।