साईंस कालेज, दुर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मूतपूर्व विद्यार्थियों को जोड़ने की नई पहल भूगर्भशास्त्र विभाग में एलुमनी विद्यार्थी / प्राध्यापक दे रहे आमंत्रित व्याख्यान

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में भूगर्भशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भूतपूर्व विद्यार्थियों को महाविद्यालय से जोड़कर उनके अनुभव एवं ज्ञान का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को दिलाने हेतु रूसा 2.0 के अंतर्गत एलुमनी विद्यार्थियों की आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस श्रृखंला के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के भूविज्ञान अध्ययनशाला के प्राध्यापक डॉ. के. आर. हरि का जियो केमेस्ट्री से संबंधित आमंत्रित व्याख्यान आयोजित हुआ। डॉ. हरि ने अपने व्याख्यान के दौरान भूविज्ञान के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को जियो केमेस्ट्री के पाठ्यक्रम से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि डॉ. हरि साईंस कालेज दुर्ग में 25 वर्षों तक सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है।

भूगर्भशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. देशमुख ने बताया कि विभाग के 1998 बैच के भूतपूर्व छात्र एवं वर्तमान में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के रायपुर रीजन के डायरेक्टर अमित सोनी ने मिनरल एक्सप्लोरेशन विषय से संबंधित सारगर्भित व्याख्यान दिया। श्री सोनी ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का गहराई से उत्तर दिया। भूगर्भशास्त्र विभाग के एक और एलुमनी विद्यार्थी एवं वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में भूविज्ञान अध्ययनशाला के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास स्वर्णकार ने स्नातकोत्तर भूविज्ञान विद्यार्थियों को किस्टेलोग्राफी के महत्व एवं क्रिस्टल समुदाय के वर्गीकरण पर रोचक व्याख्यान दिया। डॉ. स्वर्णकार ने किस्टल सममिती, किस्टल रूप एवं किस्टल यमलन पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

डॉ. देशमुख ने बताया कि भूगर्भशास्त्र विभाग में रूसा 20 के अंतर्गत प्राप्त अनुदान से भूगर्भशास्त्र के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों हेतु डिजिटल फोटोग्राफी पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गयी, इसमें विद्यार्थियों को जियोलॉजिकल फील्ड वर्क के दौरान तथा प्रयोगशाला में फोटो खींचने संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी उद्यमी श्री प्रणव रॉय ने दी। श्री रॉय ने मोबाईल से फोटो खींचने के दौरान ध्यान में रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह ने भूगर्भशास्त्र विभाग की एलुमनी को महाविद्यालय से जोड़ने वाली अभिनव योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से एक ओर जहां एलुमनी महाविद्यालय से जुड़ते है। वहीं दूसरी ओर उनके ज्ञान एवं अनुभव का लाभवर्तमान विद्यार्थियों को मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान भूगर्भशास्त्र के अतिथि प्राध्यापक डॉ. इन्द्रजीत साकेत एवं डॉ. राहुल द्विवेदी उपस्थित थे। सभी आमंत्रित वक्ताओं का स्वागत पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौंधा भेंटकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?