
20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रस्तावित था कार्यक्रम, 20 विभागों के 265 पदों के लिए होना था दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। आयोग ने 16 सितंबर 2026 को जारी सूचना में बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।
आयोग के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से विभिन्न 20 विभागों में विज्ञापित कुल 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाना था। इसके लिए 20 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक की तारीख निर्धारित की गई थी।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 06/2025/परीक्षा, दिनांक 26 नवंबर 2025 तथा रोजगार नियोजन में प्रकाशन की तिथि 3 दिसंबर 2025 से संबंधित है। इसके अलावा आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 05/2025 और 06/2025 का भी इसमें उल्लेख किया गया है।
नई तारीखों की सूचना अलग से जारी होगी
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए नई तिथियों की सूचना अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को नई तारीखों और कार्यक्रम से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार से जुड़ी नवीनतम जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।

