डॉ. सरिता श्रीवास्तव को पटना में मिला महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

Spread the love

दुर्ग। कायस्थ सभा, दुर्ग के महिला मंडल की सकिय सदस्य एवं शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय, धनोरा में हिन्दी की व्याख्याता डॉ. सरिता श्रीवास्तव को पटना, बिहार में आयोजित ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस में कला एवं संस्कृति जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिये स्वर्गीय महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह जानकारी देते हुए कायस्थ सभा, दुर्ग के डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पटना स्थित बाबू कन्वेशन हॉल में आयोजित दो दिवसीय कान्फ्रेंस में देश भर के लगभग 1000 से ज्यादा कायस्थ जन एकत्रित हुए तथा उन्होंने देश के विकास में कायस्थ समाज की सकारात्मक भूमिका पर गहन विचार विमर्श किया।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार कला जगत में कत्थक की प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने असम में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल 1994 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार नमामि गंगे संस्था की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सरिता छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ, जल राशि अर्थात् नदियों एवं तालाबों की सफाई, पक्षियों हेतु दाना पानी तथा पशुओं हेतु चारे की व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक स्थलों पर पौधा रोपण अभियान चला चुकी है। डॉ. सरिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने सेक्टर-7 स्थित तालाब की पूजा-अर्चना एवं सफाई का अभियान भी चलाया है। डॉ. सरिता को स्वर्गीय महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान प्राप्त होने पर शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय, धनोरा, परिवार तथा कायस्थ सभा, दुर्ग के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?