
दुर्ग। लायन विनती अग्रवाल बनी लायंस क्लब दुर्ग विजन की नयी अध्यक्ष निर्वाचित हुई है. जबकि प्रथम उपाध्यक्ष का दायित्व सन् 2026-27 के लिये लायन विभा गुप्ता को सौंपा गया है। यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी पी. एम. जे. एस. मिनाश्री अग्रवाल ने बताया कि आज आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग के उपरांत प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया में लायन विनती अग्रवाल अध्यक्ष पद पर तथा लायन विभा गुप्ता प्रथम उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। इससे पूर्व निर्वतमान अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन आर के. वर्मा ने अपने एक वर्षीय कार्यकाल में सहयोग हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब दुर्ग विजन द्वारा अप्रेल एवं मई 2026 में आयोजित की जाने चाली समाजसेवी गतिविधियों की तिथियां भी तय की गयी। इस दौरान लायंस क्लब दुर्ग विजन के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब के सदस्य एम.जे.एफ. लायन पी.बी. सक्सेना एवं लायन रूचि सक्सेना ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि अपने प्रथम संबोधन में नव निर्वाचित अध्यक्ष विनती अग्रवाल तथा प्रथम उपाध्यक्ष विभा गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि लायंस क्लब दुर्ग विजन द्वारा अगामी आने वाले वर्ष में समाज के हित में की जाने वाली गतिविधियां जैसे गायों को चारा खिलाना वृध्दाश्रम एवं अनाथ आश्रम में आवश्यक वस्तुओं उपलब्ध कराना। प्रति 15 दिन में गौशाला का भ्रमण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा कैरियर काउसिलिग पर युवाओं हेतु कार्यशाला का आयोजन, चार्टर मीट तथा शिवनाथ की सफाई एवं वृक्षारोपण, ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों हेतु दाना एवं पानी की व्यवस्था करना जैसे गतिविधियां संपादित की जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में एम.जे.एफ. लायन आर. के. वर्मा, पी.एम.जे.एफ. मिनाश्री अग्रवाल, एम.जे.एफ. लायन पी.बी. सक्सेना, लायन एस. के. सहाय, लायन डॉ. संजय, लायन विनती अग्रवाल, लायन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, लायन राजलक्ष्मी तिवारी, लायन विभा गुप्ता, लायन रत्न माला, लायन डॉ. रूचि सक्सेना, लायन दुर्गेश नदिनी, लायन विशाल राजहंस, लायन संजय जैन आदि उपस्थित थे।

