कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक मकान में छापेमारी में दो कपल एक स्कूल ड्रेस में युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा, मकान मालिक गिरफ्तार

Spread the love

कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक मकान में छापेमारी में दो कपल एक स्कूटी ड्रेस में युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा, मकान मालिक गिरफ्तार।

कवर्धा: कवर्धा पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कपल को गैरकानूनी तरीके से रूम उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजगांव रोड स्थित महामाया पैलेस के नाम से संचालित एक मकान में लंबे समय से अवैध रूप से रूम किराए पर दिए जा रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, जहां घर के अंदर दो कपल और एक स्कूली छात्रा स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।

मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सभी से पूछताछ की।जांच में सामने आया कि मकान में ठहरने वालों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज संधारित नहीं किए जा रहे थे। नियमों को ताक पर रखकर यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की तलाशी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है।मामले में पुलिस ने मकान संचालक आरोपी अमिताभ नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं।

इस संबंध में डीएसपी कवर्धा कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि अवैध रूप से रूम उपलब्ध कराना गंभीर अपराध है, खासकर जब नाबालिग से जुड़ा मामला सामने आए। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कवर्धा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?