
रिसाली।
शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में कचारगढ़ (जिला गोंदिया महाराष्ट्र) का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा पाठ्यक्रम से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कचारगढ़ की प्राकृतिक गुफाओं, पर्वतीय संरचना, जैव विविधता एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विशेषताओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व की भी जानकारी दी गई। कचारगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता एवं आदिवासी संस्कृति ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व तथा सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं अनुभवपूर्ण बताया। शैक्षणिक भ्रमण में बीकॉम वर्ग से गुरप्रीत, दीपा, निशा, संतोषी, ओसमी, हिमानी, झालेश्वरी, हर्ष एवं बानी; बी.ए. वर्ग से गौरी, यामिनी, सोहोबान एवं गुलफसा; तथा बीएससी वर्ग से पाखी, कंचन, प्रेमलता, वंदना, टीनू एवं प्रियंका ने सहभागिता की। इस भ्रमण में महाविद्यालय से श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर , श्री सतीश कुमार गोटा , श्रीमती विनीता, श्री व्यासनारायण देवांगन तथा श्रीमती रंजना कश्यप का योगदान रहा ।
