
कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के अंतर्गत विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, कोरबा पूर्व द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 (संशोधित 1973, 1986 एवं 2014) के अंतर्गत दिया जाएगा।
जारी विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विषयों में कुल 140 पदों पर अप्रेंटिस चयन किया जाएगा। इनमें स्नातक अप्रेंटिस, सामान्य स्नातक अप्रेंटिस तथा डिप्लोमा अप्रेंटिस शामिल हैं।
स्नातक अप्रेंटिस (65 पद):
सिविल इंजीनियरिंग (5), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (25), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (25), CSE/EEE/IT (10)।
योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक।
प्रशिक्षण अवधि में स्टाइपेंड ₹12,300 प्रति माह देय होगा।
सामान्य स्नातक अप्रेंटिस (20 पद):
BSC (15) एवं BCA (5)।
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक।
स्टाइपेंड ₹12,300 प्रति माह निर्धारित है।
डिप्लोमा अप्रेंटिस (55 पद):
सिविल इंजीनियरिंग (5), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (25), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (20), CSE/EEE/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स (5)।
योग्यता: राज्य के तकनीकी बोर्ड/मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा।
स्टाइपेंड ₹10,900 प्रति माह देय होगा।
प्रशिक्षण CSPGCL के अंतर्गत कोरबा पूर्व स्थित विभिन्न विद्युत गृहों में दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुसार अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। आरक्षण शासन के नियमानुसार लागू होगा।
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा में विभागीय निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी CSPGCL की आधिकारिक सूचना/कार्यालय से संपर्क कर सकते
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
