रायपुर।
संचालनालय भौमिकीय तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी भर्ती सूचना के अनुसार वाहन चालक (दैनिक वेतन), भृत्य, सिपाही, प्रयोगशाला परिचारक एवं चौकीदार सहित कुल 39 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र पूर्ण विवरण एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ संचालनालय भौमिकीय तथा खनिकर्म, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण नियमों के अनुसार की जाएगी। पदों के अनुसार वेतनमान लेवल-1 से लेवल-4 तक निर्धारित किया गया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट chhattisgarhmines.gov.in पर उपलब्ध है।


