भीषण सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत, एक युवती की हालत गंभीर, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Spread the love

दुर्ग 19 दिसंबर 2025। भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं, हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?