युवती की स्टंटबाजी पर पुलिस का एक्शन : वायरल VIDEO के बाद कार जब्त, चालक गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंट वीडियो के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर शैम्पेन की बोतल लहराते हुए स्टंट करने का वीडियो सामने आने पर कोनी पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में CG 10 CD 1416 नंबर की कार सड़क पर चलती दिखाई दे रही थी। कार के आगे एक युवती सड़क के बीचों-बीच रील बनाते हुए नजर आई।

वीडियो में युवती बियर की बोतल खोलकर जश्न मनाती दिखाई दे रही है। वहीं रील बनाने के दौरान वह चलती कार की छत पर खड़ी होकर स्टंट करती भी नजर आई। इस खतरनाक हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी।

गाड़ी नंबर के आधार पर हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मंगला शुभम विहार ओम जोन निवासी प्रतीक लूथर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक CG 10 CA 3999 को जब्त कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।

इसके अलावा फुटेज के आधार पर कार क्रमांक CG 10 CO 1416 के चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया रील और वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में न डालने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि हादसों को भी न्योता देते हैं। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?