शासकीय सेवा से बेदाग सेवानिवृत्ति महत्वपूर्ण उपलब्धि-संजय यादव

Spread the love

शासकीय सेवा से बेदाग सेवानिवृत्ति महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। साईंस कालेज, दुर्ग से सेवा निवृत्त होने पर मुझे अपार खुशी हो रही है। महाविद्यालय के विकास यात्रा में जितना संभव हो सका मैने अपना योगदान दिया है। ये उद्‌गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के आज सेवा निवृत्त हुए मुख्य लिपिक संजय यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव आज लगभग 35 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा पूर्ण करने के पश्चात् आयोजित बिदाई समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि जितना संघर्ष मय जीवन होता है, उत्तना अच्छा प्रतिफल मिलता है। उन्होंने अपने सेवाकाल में साईस कालेज, दुर्ग, शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, शासकीय महाविद्यालय, धमधा तथा शासकीय महाविद्यालय, खुर्सीपार में बिताए गए क्षणों को साझा करते हुए अविस्मरणीय संस्मरण सुनाये। श्री यादव के बिदाई समारोह में उनकी पत्नि श्रीमती वंदना यादव, पुत्री, पुत्र तथा अन्य परिवारजन भी शामिल हुये।

सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुये बिदाई समारोह में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने श्री संजय यादव को समर्पित शासकीय सेवक निरूपित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सदैव कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रत्येक कार्य का निवर्हन किया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने महाविद्यालय की विकास यात्रा में श्री संजय यादव के योगदान का स्मरण करते हुए उनके दीर्घायु होने तथा स्वस्थ्य जीवन की कामना की। महाविद्यालय स्वशासी प्रकोष्ठ की नियंत्रक डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने अपने संबोधन में श्री संजय यादव की कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रत्येक कार्य को सफलतापूर्वक निपटाने का प्रयास किया। बिदाई समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत करने वालों में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगजीत कौर सलूजा, शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. के. प‌द्मावती, डॉ. ज्योति धारकर, डॉ. सीमा पंजवानी, महाविद्यालय के रजिस्टार श्री आशुतोष साव, श्री श्याम लाल ध्रुव, श्री टीकम यादव, श्री ताराचंद साहू श्री ओंकार साहू शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति तन्ना टांक तथा धन्यवाद ज्ञापन कम्प्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. लतिका ताम्रकार ने किया। समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री संजय यादव को श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?