साईंस कालेज, दुर्ग के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों को स्वीकृत हुआ भारत सरकार द्वारा दो पेटेंट

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापकों डॉ. प्रीति तन्ना टांक तथा अतिथि सहायक प्राध्यापक शशांक राव एवं गोपाल राम को भारत सरकार के डिजाइन अधिनियम 2000 तथा डिजाइन अधिनियम 2001 के अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार पेटेंट स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी देते हुए वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमीत अग्रवाल ने बताया कि पहला पेटेंट वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति तन्ना टांक एवं साथियों को डिजाइन एआई बेस्ड टैक्स केलकुलेटिंग तथा प्रोसीडिंग डिवाइस पर भारत सरकार द्वारा पेटेंट स्वीकृत किया गया है। दूसरा पेटेंट वाणिज्य विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. शशांक राव तथा गोपाल राम को डिजाइन आईओटी बेस्ड फाईनेसियल डाटा मैनेजमेंट डिवाइस इन बैंक हेतु प्राप्त हुआ है। डॉ. सुमीत अग्रवाल के अनुसार भारत सरकार के महानियंत्रक पेटेंट डिजाइन और व्यापार चिन्ह श्री उन्नत पी. पंडित द्वारा हस्ताक्षरित पेटेंट आदेश महाविद्यालय को प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि प्राध्यापकों की अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों पेटेंट का सीधा लाभ विद्यार्थियों एवं व्यापार जगत से जुड़े टैक्स कन्सल्टेंट को मिलेगा। इस सफलता पर वाणिज्य विभाग के भूतपूर्व प्राध्यापक डॉ. एस.एन. झा, डॉ. हरजिंदर पाल सिंह सलूजा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जगजीत कौर सलूजा एवं वाणिज्य विभाग के नियमित सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप जांगड़े, डॉ. लाली शर्मा एवं अतिथि प्राध्यापक डॉ. गोविन्द प्रसाद गुप्ता, प्रिया अग्रवाल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?