
रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ की पहल, ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य
भिलाई। रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी।
यह रोजगार मेला संजय रंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रंगटा नॉलेज सिटी, कोहका-कुरूद रोड, भिलाई (छ.ग.) में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न निजी कंपनियां एवं प्रतिष्ठान योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेंगे।
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी पंजीयन हेतु पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या विभागीय वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर: 7000397968।
यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

