श्मशान घाट से नाबालिग की अस्थियां चोरी, चिता के पास मिला ऐसा सामान, देख कर उड़ गए लोगों के होश, जताई जा रही ये आशंका…..

Spread the love

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के श्मशान घाट से अस्थियों की चोरी की गई है। वहीं चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार का सामान बिखरा मिला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता से अस्थियां ही गायब हो गई। चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार के सामान बिखरे हुए मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अस्थियों के साथ तंत्र मंत्र के लिए छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक,बेमेतरा बस स्टैण्ड के पास बालिका जस्मीन यदु की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार पिकरी मुक्तिधाम में कर दिया था। वहीं जब वे अस्थियां लेने आए तो चिता के पास नींबू और श्रृंगार के सामान बिखरे मिले। इसके साथ ही अस्थियां भी गायब मिली। ऐसे में परिजनों ने अस्थियों के साथ तंत्र मंत्र के लिए छेड़छाड़ करने की आशंका जताई है।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय महिलाओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही अस्थियां चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?