राम नवमी स्पेशल: देश ही नहीं, विदेशों में भी ‘राम’ नाम की गूंज — भारत में सबसे लोकप्रिय नाम, दुनियाभर में 65 लाख से अधिक लोग

Spread the love

राम नवमी के अवसर पर एक रोचक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है—भारत में सबसे लोकप्रिय नाम ‘राम’ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 56 लाख 48 हजार से अधिक लोगों का नाम ‘राम’ है। इसका अर्थ है कि हर 245वें भारतीय का नाम ‘राम’ है या उसमें ‘राम’ शब्द जुड़ा हुआ है।

राम नाम की शक्ति और लोकप्रियता
फॉरबियर्स डॉट इन द्वारा किए गए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में ‘राम’ नाम की उपस्थिति है। दुनियाभर में यह 58वां सबसे लोकप्रिय नाम है और भारत, नेपाल, श्रीलंका, यूएस, यूके जैसे देशों में भी इसे व्यापक रूप से अपनाया गया है।

राज्यों में ‘राम’ नाम का वितरण

बिहार: 22 लाख 41 हजार

राजस्थान: 12 लाख 63 हजार

उत्तर प्रदेश: 7 लाख 23 हजार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तो रामनामी समुदाय के लोग अपने शरीर पर ‘राम’ नाम गुदवाकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं

राम से जुड़े गांव भी हजारों
जनगणना डेटा के अनुसार, देशभर के करीब 14 हजार गांवों के नाम में ‘राम’ शब्द जुड़ा हुआ है। सबसे ज्यादा ‘रामपुर’ नाम वाले 853 गांव हैं, जो उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में स्थित हैं।

आस्था से जुड़ा नाम
धार्मिक मान्यताओं और आस्था के चलते भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के नाम में ‘राम’ को जोड़ना पसंद करते हैं। यह नाम सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी भारत की पहचान बन चुका है।

राम नाम के कितने लोग कहां

भारत – 56,48,344
नेपाल – 7,70,746
अमरीका – 10,006
बांग्लादेश – 8,065
पाकिस्तान – 7,455
कंबोडिया – 7,136
म्यांमार – 6,825
श्रीलंका – 3,935
इजरायल – 2,791
इंग्लैंड – 2,754
स्रोत: फॉरबियर्स डॉट इन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?