24 फरवरी को बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प, निजी कंपनी में भर्ती का अवसर

Spread the love

बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में आयोजित होगा।
कैम्प में रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक निजी संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्था की ओर से सेल्स ऑफिसर के 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसके अलावा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिनके लिए 12,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।
जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय केवल नियोजक (निजी संस्था) एवं आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। नियुक्ति प्रक्रिया, कार्य की प्रकृति, वेतन तथा अन्य शर्तें संबंधित निजी संस्था द्वारा तय की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ 24 फरवरी को निर्धारित समय पर कक्ष क्रमांक 64 में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?