एनएसएस विशेष शिविर में छात्रों ने दिया स्वच्छता, नशामुक्ति और जल संरक्षण का संदेश

Spread the love

महमरा, दुर्ग | 10 नवम्बर 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के सामाजिक कार्य विभाग (MSW) द्वारा 05 से 10 नवम्बर 2025 तक शासकीय प्राथमिक शाला, महमरा में दस दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एलिजाबेथ भगत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने गाँव के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को स्वच्छ भारत अभियान, नशामुक्त भारत अभियान, और जल समाधान (Water Solution) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण और संवाद के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, नशे से दूर रहने तथा जल संरक्षण का महत्व समझाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश भी दिया। शिविर के समापन अवसर पर विभाग द्वारा खीर वितरण किया गया, जिसमें ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने एक साथ भाग लिया और आनंद व्यक्त किया।

इस जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों में स्वच्छता, नशामुक्ति और जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई। लोगों ने अपने जीवन में सुधार लाने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की सफलता में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तरुण साहू और सहायक प्राध्यापक निखिल देशलहरा का विशेष योगदान रहा।
विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रदीप जांगड़े, क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मेंद्र कुलदीप, एवं एनसीसी अधिकारी प्रशांत दुबे उपस्थित रहे।

यह दस दिवसीय एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के लिए सामाजिक अनुभव का अद्भुत अवसर साबित हुआ, जिसने उनमें सेवा, सहयोग और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और सशक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?