साईंस कालेज, दुर्ग में इग्नू का जागरूरता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित 200 से अधिक विद्यार्थी एवं प्राध्यापक हुए शामिल

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में आज इंदिरा गांधी नेशनल ओपन युनिवर्सिटी (इग्नू) का जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यकम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए साईस कालेज, दुर्ग इग्नू अध्ययन केन्द्र के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर स्थित इग्नू रीजनल सेंटर के रीजनल डायरेक्टर श्री राजेन्दर गौड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में रीजनल डायरेक्टर श्री राजेन्दर गौड़ा ने बताया कि इग्नू की पूरे विश्व में 30 से अधिक देशों में सेन्टर संचालित है तथा लाखों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत है।

इग्नू के उच्ब स्तरीय पाठ्य सामाग्री, सरल प्रवेश नीति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में पूर्णतः छूट. वर्षभर में दो सत्र जनवरी तथा जुलाई माह में प्रवेश तथा दो सत्रों में दिसंबर एवं जून में सत्रांत परीक्षा आदि पर केन्द्रित विस्तृत जानकारी श्री गौड़ा ने उपस्थित थे, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे नियमित अध्ययन के साथ-साथ एक दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम में भी प्रवेश लेवें। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम इग्नू में पहले से लागू है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत इग्नू में किए गए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा अथवा डिग्री के दौरान प्राप्त क्रेडिट का यूजीसी के पाठ्यक्रमों के तरह केडिट ट्रांसफर हो सकता है।

सरस्वती पूजन के साथ आरंभ हुए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का संचालन इग्नू अध्ययन केन्द्र कं. 1503 के सहायक समन्वयक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक समन्वयक डॉ. जी.एस. ठाकुर ने किया। अतिथियों का पौधा भेंटकर सम्मान करने वालों में प्राचार्य, डॉ. अजय कुमार सिंह, मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना, सहायक समन्वयक डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. एस.डी. देशमुख, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. अम्बरीश त्रिपाठी शामिल थे। अपने संबोधन में इग्नू अध्ययन केन्द्र के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने साईंस कालेज, दुर्ग अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 में चल रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ सुराना ने बताया कि पीजीडीआरडी तथा एमबीए एवं एम.ए. भगवत गीता. एम.ए. ज्योतिष आदि पाठ्यक्रम इग्नू में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे है। इस अवसर पर प्रश्न पूछने वालों में विद्यार्थियों के अलावा डॉ. एस.डी. देशमुख तथा ठी. शकील हुसैन शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों में डॉ. अजय पिल्लई, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. तरलोचन कौर, डॉ. के पद‌मावती, डॉ. कल्पना अग्रवाल, डॉ. अम्बरीश त्रिपाठी, डॉ. ज्योति धारकर, डॉ. अनुपमा कश्यप, डॉ. उपमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अतिथि प्राध्यापक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?