
भिलाई। इंदिरा गांधी गवर्नमेंट पी.जी. महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री उषा योजना के अंतर्गत Laqsh Foundation के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9:30 बजे से महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित होगा।
महाविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के डॉ. अजय मनहर एवं डॉ. अमृतेष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 07 मल्टीनेशनल कंपनियां भाग लेंगी। मेले में 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस (तीनों में से कोई एक पहचान पत्र) तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की 4-4 सेट फोटो कॉपी साथ लानी होगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम एवं पीएम उषा समन्वयक डॉ. संजय दास ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9303508365 एवं 9826428523 पर संपर्क कर सकते हैं।

