साइंस कॉलेज के! मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर…. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम…..

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?