प्रेम संबंध में युवती की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

Spread the love

दुर्ग।प्रेम संबंध मे संदेह एवं आपसी विवाद के बाद प्रेमिका का किसी अन्य के साथ संबंध होने के शक को लेकर कॉलेज में पढ़ रही युवती का गला घोटकर हत्या कर देने वाले बॉयफ्रेंड आरोपी को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मृतका यूनेश्वरी वर्मा 26 वर्ष का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद पुलिस ने शव ग्राम चिचोला जिला खैरागढ़ से आए परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतका के बड़े भाई पावेन वर्मा ने इस दुखद घटना पर रोते हुए प्रशासन के समक्ष मांग रखी है कि अब उसकी बहन लौटकर आने वाली नहीं है लेकिन आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली युनेश्वरी वर्मा दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू 27 वर्ष ग्राम देंगरा पार बालोद जिले का रहने वाला था। पढ़ाई के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी मुनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी जबकि कार्तिक राम सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। आरोपी ने युवती पुलगांव के किराए के मकान को छोड़कर अपने पास सुभाष नगर के किराए के कमरे में रखा था। दोनों भी कोलिहा पुरी के डीएम कॉलेज में एक साथ बी एड की पढ़ाई कर रहे थे।दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम हो गया था। 17 अप्रैल की दोपहर को कार्तिक राम मुनेश्वरी को लेकर अपने रूम में पहुंचा था। उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी कार्तिक ने युनेश्वरी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पदमनाभपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन करते आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को शव जिला अस्पताल के मर्चुरी में भिजवा दिया था। शनिवार को परिजनों के सामने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई।

फांसी से कम की न हो सजा-पावेन वर्मा

मृतका युनेश्वरी के बड़े भाई पावेन वर्मा ने बताया कि युनेश्वरी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। बीए करने के बाद वह बी एड की पढ़ाई कर रही थी। संस्कृत के विषय में वह गोल्ड मेडलिस्ट थी। कंप्यूटर का भी उसने कोर्स किया हुआ था। वह हमेशा टीचर बनने का सपना देख रही थी। इसको लेकर वहा पूरी लगन से बी एड की पढ़ाई कर रही थी और वह चौथे सेमेस्टर मे थी। लगभग तीन दिन पूर्व ही वह गांव में आई हुई थी। घटना के एक दिन पूर्व की उसने दुर्ग आ रही अपनी बहन को गांव से बस में बैठाया था। उस समय उसने आरोपी के बारे में किसी तरह की बात नहीं की थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस दुखद घटना की जानकारी दी थी। वह और उसका पूरा परिवार चाहता है कि आरोपी को फांसी की सजा मिले तभी युनेश्वरी को न्याय मिल पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?