दुर्ग : हत्या के मुख्य आरोपी का अवैध होटल ध्वस्त

Spread the love

नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोहन नगर क्षेत्र में चला बुलडोजर
दुर्ग। शहर में 16 फरवरी की रात हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष देशमुख उर्फ पाडू के अवैध होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहन नगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

16 फरवरी की रात बारात के दौरान हुई थी वारदात
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 16 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर चौक, मानस भवन के पास उस समय हुई थी, जब शिवजी की बारात निकल रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर जानलेवा हमले में बदल गया।
आरोप है कि मनीष देशमुख उर्फ पाडू समेत अन्य आरोपियों ने क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में गंभीर रूप से घायल नानू को तत्काल सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया था।

पुलिस ने संयुक्त रूप से दिया वारदात को अंजाम देने का दावा
पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते कुल सात आरोपियों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?