मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक,शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार,  जरूरी काम से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Spread the love

नई दिल्ली। फरवरी माह समाप्ति की ओर है और मार्च 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में यदि आप बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें। कई बार आवश्यक कार्य के लिए बैंक शाखा जाना पड़ता है, लेकिन अवकाश के कारण काम प्रभावित हो सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश सूची के अनुसार मार्च 2026 में विभिन्न राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रमुख त्योहार शामिल हैं।
माह की शुरुआत 1 मार्च (रविवार) से होगी, जो देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 2 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च (मंगलवार) को होली के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब सहित करीब 15 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। 4 मार्च (बुधवार) को कुछ राज्यों में होली के दूसरे दिन भी अवकाश रहेगा।
इसके बाद 8 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 13 मार्च (शुक्रवार) को मिजोरम में चापचर कुट पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 मार्च को दूसरे शनिवार और 15 मार्च को रविवार होने से देशभर में बैंक अवकाश रहेगा।
17 मार्च (मंगलवार) को जम्मू और श्रीनगर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च (गुरुवार) को महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि प्रारंभ होने के कारण अवकाश रहेगा। 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद-उल-फितर तथा 21 मार्च (शनिवार) को रमजान ईद और सरहुल पर्व के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 26 मार्च (गुरुवार) को श्रीराम नवमी तथा 27 मार्च (शुक्रवार) को कुछ राज्यों में राम नवमी दशमी के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने से देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। 31 मार्च (मंगलवार) को श्री महावीर जयंती के अवसर पर लगभग 15 राज्यों में अवकाश रहेगा।
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहेंगी। इन माध्यमों से ग्राहक फंड ट्रांसफर, भुगतान और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
मार्च माह में बैंक अवकाश के साथ भारतीय शेयर बाजार भी कुल 12 दिन बंद रहेगा। 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अतिरिक्त शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।
अतः मार्च महीने में बैंक या शेयर बाजार से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनाते समय अवकाश सूची अवश्य जांच लें, ताकि आपका कार्य समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?