
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) प्रमोशन भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रही विस्तृत जांच के बाद की गई है, जिसमें आरोपियों की भूमिका से जुड़े ठोस प्रमाण सामने आए।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज अपराध
ब्यूरो ने मामले में अपराध क्रमांक 64/2025 के तहत धारा 7(C) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश से संबंधित है।

लंबे समय से चल रही थी पूछताछ, मिले पुख्ता सबूत
EOW और ACB की संयुक्त टीम पिछले कई महीनों से इस मामले में अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही थी। जांच के दौरान कई तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए, जिनसे यह प्रमाणित हुआ कि दोनों सहायक सांख्यिकी अधिकारी घोटाले में सीधे तौर पर शामिल थे। इसके बाद ही आज उन्हें गिरफ्तार किया गया।

