सांदीपनी एकेडमी, अछोटी के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Spread the love

यूथ गीता समिट 2025 के फाइनल राउंड में गुंजन सिन्हा और प्रतिमा साहू का चयन, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सरोज शुक्ला के नेतृत्व में फरीदाबाद के लिए रवाना

अछोटी। सांदीपनी एकेडमी, अछोटी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। संस्था की छात्राएँ गुंजन सिन्हा (बी.ए. बी.एड. तृतीय वर्ष) एवं प्रतिमा साहू (बी.एससी. तृतीय वर्ष) का चयन यूथ गीता समिट 2025 के फाइनल राउंड के लिए किया गया है। यह आयोजन 5 नवम्बर 2025 को फरीदाबाद में आयोजित होगा।

छात्राएँ संस्था की सहायक प्राध्यापिका एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सरोज शुक्ला के नेतृत्व में फरीदाबाद के लिए रवाना हुईं। इस सफलता से पूरे संस्थान में हर्ष का माहौल है।

गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से 5 विद्यार्थी केवल सांदीपनी एकेडमी, अछोटी से हैं। यह संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है।

संस्थान के प्रबंधन एवं प्राचार्या ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि —

“यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अछोटी और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?