गरियाबंद महाविद्यालय में डीएनए आइसोलेशन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Spread the love

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ 05 फरवरी 2026 को शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में किया गया । “मॉलेक्युलर बायोलॉजी टेक्निक फॉर जेनेटिक मैटेरियल आइसोलेशन एंड एनालिसिस” पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए विशेषज्ञ के रूप में डॉ विक्रम सिंह, सहायक प्राध्यापक, शासकीय संत गुरुघासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, जिला धमतरी उपस्थित हुए, जिसमें डॉ सिंह ने समस्त छात्र छात्राओं को केले के पत्ते से डीएनए आइसोलेट करने के तरीके के बारे में बताया साथ ही डीएनए आइसोलेशन करने के लिए आवश्यक सभी रसायनों को बनाने के बारे में बताया इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने इसमें बढ़चढकर हिस्सा लिया और प्रायोगिक कार्य में अपनी सहभागिता दिखाई। इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ आर के तलवरे, परीक्षा प्रभारी श्री सी एल तारक, कॉर्डिनेटर सेल प्रभारी डॉ सत्यम कुंभकार, कन्वीनर श्री भुनेश्वर कुर्रे, श्री भागीरथ, प्रयोगशाला तकनीशियन श्री संजय, श्री राहुल, श्री इंद्रसेन एवं विज्ञान विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?